करीम टोल में दो पक्षों के बीच जम कर मार पिट की घटना में 7 लोगों पर मामला दर्ज

DNB BHARAT DESK

करीम टोल में दो पक्षों के बीच जम कर मार पिट की घटना में 7 लोगों पर मामला दर्ज

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय, वीरपुर : वीरपुर थाना क्षेत्र के करीम टोल में दोनों पक्षों से गाली गलौज करने से उत्पन्न विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रथम पक्ष के राम तनूक पासवान ने अपने ही परोसी किसुन उर्फ कृष्ण देव पासवान समेत चार लोगों के विरुद्ध गाली गलौज करने, लाठी डंण्डा से मार पिट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

करीम टोल में दो पक्षों के बीच जम कर मार पिट की घटना में 7 लोगों पर मामला दर्ज 2

वहीं दुसरे पक्ष से कृष्ण देव पासवान की पत्नी बबीता देवी ने राम तनूक पासवान समेत तीन लोगों के विरुद्ध गाली गलौज करने, गाली गलौज करने से मना करने पर खिंच कर पटक देने,जान से मार देने की नियत से सारी से गले में फंदा लगाकर फसरी खिंचने का प्रयास करने,गले से सोना की चेन छिन लेने,घर छोड़ कर भाग जाने नहीं तो पुरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया जिसके आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

 बेगूसराय, वीरपुर से  गोपाल झा 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article