नालंदा: डीएम की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जिप सदस्य की हुई बैठक,बैठक के बाद हुए मतदान में 19/2 से अविश्वास हुआ पारित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला के जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी द्वारा हरदेव भवन सभागार में पूर्व से निर्धारित जिला परिषद की विशेष बैठक की गई। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं 19 अन्य सदस्य उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गए।

- Sponsored Ads-

नालंदा: डीएम की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जिप सदस्य की हुई बैठक,बैठक के बाद हुए मतदान में 19/2 से अविश्वास हुआ पारित 2आरोपों को कंडिका वार पढ़कर सदस्यों को सुनाया गया। अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। उसके बाद उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मत विभाजन किया गया। मतदान के उपरांत मतों की गणना की गई। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 19 मत पड़े तथा अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में 2 मत पड़े।

नालंदा: डीएम की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जिप सदस्य की हुई बैठक,बैठक के बाद हुए मतदान में 19/2 से अविश्वास हुआ पारित 3इस प्रकार बहुमत के आधार पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद रिक्त घोषित किया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article