बेगूसराय में शराब कारोबारियों के बुलंद हौसले, छापेमारी में गई पुलिस पर पत्थरबाजी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया है, जिसमें एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार की है। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया की उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि मंझौल बाजार में धड़ल्ले से अवैध देसी, विदेशी शराब एवं तारी का कारोबार किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम उक्त स्थल पर छापेमारी करने गई थी। पुलिस ने छापेमारी में महुआ शराब एवं तारी भी बरामद किया साथ ही साथ एक महिला को भी हिरासत में लिया। लेकिन तभी पीछे से कारोबारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसमें एसआई प्रमोद कुमार को भी सर में गंभीर चोटें आई साथ साथ दो पुलिस के जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तत्पश्चात हिरासत में लिए गए महिला को लेकर उत्पाद विभाग की टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से लौट आई। प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों के द्वारा चाहे जितना भी पत्थरबाजी किया जाए लेकिन उत्पाद विभाग शराबबंदी को सफल बनाने के लिए संकल्पित है और लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article