तेघड़ा में आंगनबाड़ी सेविका,सहायिकाओं का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10,000/ रूपये सुनिश्चित करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी का भुगतान सुनिश्चित करने, केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुये क्रमशः ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित करने तथा जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है तब तक सेविकाओं को 25 हजार और सहायिकाओं को 18 हजार मासिक मानदेय देने सहित अन्य कई माँगो को लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सीडीपीओ कार्यालय तेघड़ा के समक्ष सेविका सहायिकाओं का अनिश्चित कालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रहा।

- Sponsored Ads-

कुमारी संजू की अध्यक्षता में आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सचिव प्रेमशीला कुमारी ने कहा कि हम आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के प्रति सरकार सौतेला रवैया अपना रही है। हमलोगों से कठिन मेहनत का काम लिया जाता है किन्तु उसके मुताबिक मानदेय नहीं दिया जाता है।

तेघड़ा में आंगनबाड़ी सेविका,सहायिकाओं का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी 2वक्ताओं ने कहा कि हम तमाम सेविका सहायिका बहन एकजुट हैं और जब तक हमारी सभी माँगों को सरकार पूरा करने की घोषणा नहीं करेगी तब तक हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा।  धरना को भाकपा नेता जुलुम सिंह, कंचन किशोर सिंह, कुमारी संजू, अनुपमा कुमारी, इन्दु देवी, सावित्री देवी, संजू देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर सेविका, सहायिकाओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article