नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में केंद्र प्रायोजित परियोजना के कंप्यूटरीकरण हेतु कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

पैक्स अध्यक्ष ने कंप्यूटर लेने का किया इनकार, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में केंद्र प्रायोजित परियोजना के कंप्यूटरीकरण हेतु कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बैंक के अध्यक्ष सह जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार एवं उपाध्यक्ष पंकज कुमार मौजूद रहे। दरअसल नालंदा जिले में कुल 249 पैक्स है जिनमें से वर्तमान में 170 पैसों का कंप्यूटराइजेशन किया जाना है। प्रथम चरण में 122 पैक्स का चयन किया गया। आज उन्हें 122 पैक्सो को कंप्यूटर वितरण किया जाना था।

- Sponsored Ads-

आपको बता दे कि यह योजना केंद्र प्रायोजित है तथा जिले में नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के सहयोग से लागू किया जा रहा है। कंप्यूटर वितरण के दौरान मौजूद अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार एवं सभी पैक्सों ने कंप्यूटर से संबंधित जानकारी साझा करने को कहा गया लेकिन भेंडर के पास इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं होने के कारण कंप्यूटर लेने से सभी पैक्सों ने मना कर दिया। कंप्यूटर से जुड़े सीपीयू मॉनिटर और रैम संबंधित जानकारी वेंडर के द्वारा नहीं दी गई।

नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में केंद्र प्रायोजित परियोजना के कंप्यूटरीकरण हेतु कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 2निविदा की क्वालिटी जानकारी मिलने के बाद ही कंप्यूटर वितरण किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि कंप्यूटरों का वितरण पैक्सो के लिए एक बड़ा कदम है जिसमें हम पैक्स के सदस्यों को तकनीकी सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता का अनुभव करने में मदद कर सकते हैं। कृषि व्यवसाय में कंप्यूटर का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह हमें बेहतर प्रबंधन उत्पादकता वृद्धि और सही समय पर अनुसंधान और सहायता प्रदान करने में मदद कर सकता है।

नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक परिसर में केंद्र प्रायोजित परियोजना के कंप्यूटरीकरण हेतु कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 3इस मौके पर उपाध्यक्ष पंकज कुमार निर्देशक सूर्यकांत प्रसाद मंडल मिथिलेश पासवान सुधा सिंह अशोक कुमार रणवीर कुमार सिंह नमिता कुमारी वाल्मीकि प्रसाद मोहम्मद मुजीबुर रहमान बैंक के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार चौधरी सहित जिले के 122 पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article