साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर पिकअप एवं ऑटो की टक्कर में महिला की मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो एवं पिकअप बैन की आमने सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच -31 की है। मृतक महिला की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा निवासी सविता देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि एक ही ऑटो पर सवार होकर लगभग आधे दर्जन महिलाएं गंगा स्नान के लिए मुंगेर घाट जा रही थी इसी क्रम में सीतारामपुर के समीप सामने से आ रही पिकअप वैन एवं ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें सविता देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्यबाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article