सम्राट चौधरी पहुंचे खगड़िया, पुल का किया निरिक्षण, सरकार पे किया प्रहार

DNB Bharat

खगड़िया में 1700 करोड़ रुपए की अगुवानी घाट-सुल्तानगंज पुल के गिरने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया में निर्माणाधीन नीतीश कुमार के महाभ्रष्टाचार के प्रतीक 1700 करोड़ रुपए की अगुवानी घाट-सुल्तानगंज पुल के भरभराकर गिर जाने के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। और कहा नीतीश कुमार और उनकी भ्रष्ट मंडली ने तो बिहारवासियों की मेहनत के 1700 करोड़ को अपने भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा दिया।

- Sponsored Ads-

सम्राट चौधरी पहुंचे खगड़िया, पुल का किया निरिक्षण, सरकार पे किया प्रहार 2

इस पूरे प्रकरण के दोषी नीतीश बाबू ही हैं क्योंकि 2014 में वह ही पथ निर्माण मंत्री थे। एक इंजिनियर मुख्यमंत्री के रहते पुलों का यूं लगातार गिरना समझ से परे है। इंजीनियर मुख्यमंत्री के रहते बिहार की सारी इंजीनियरिंग ही फेल हो गई है। इस पूरे प्रकरण की तुरंत सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराई जाए और सरकार दोषियों को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई करे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article