बालासोर ट्रेन हादसा में बेगूसराय के एक युवक की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र के ताजपुर के एक युवक का बालासोर ट्रेन हादसा में बेगूसराय के एक युवक की मौत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बालासोर रेल हादसे के बाद अभी भी शवों का मिलना जारी है। इसी करी में बेगूसराय के भी एक मृतक युवक राजा कुमार का शव बरामद हुआ जो उनके पैतृक गांव बलिया थाना क्षेत्र के ताजपुर पहुंचा। राजा कुमार का शव गांव में पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल मातमी सन्नाटा पसर गया। सैकड़ों की संख्या में लोग राजा कुमार को देखने के लिए उक्त स्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि राजा कुमार अपने एक अन्य साथी सुजीत कुमार के साथ हावड़ा से ट्रेन पकड़ा था जो बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त हुई।

- Sponsored Ads-

बालासोर ट्रेन हादसा में बेगूसराय के एक युवक की मौत 2

उक्त घटना में सैकड़ों लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए एवं मौत हुई। जिनमें बेगूसराय के राजा कुमार एवं सुजीत कुमार की भी मौत हुई। राजा कुमार का शव रेल प्रशासन ने बरामद कर उनके पैतृक गांव भेज दिया है लेकिन सुजीत कुमार का शव अभी भी बरामद नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं नौकरी देनें की मांग की है तो वहीं स्थानीय विधायक ने भी हर संभव मदद के साथ-साथ सरकार से मुआवजा दिलाने की बात कही है।

बालासोर ट्रेन हादसा में बेगूसराय के एक युवक की मौत 3

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article