सड़क दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक की मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके में पीक अप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप वैन पर सवार चालक राममूर्ति कुमार की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक चालक के परिजनों ने कहा कि राममूर्ति कुमार बिहार शरीफ से पिकअप वैन पर हार्डवेयर का सामान लोड कर शेखपुरा की ओर जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

तभी अस्थावां के बाईपास इलाके में पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे पिकअप वैन पर सवार चालक राममूर्ति कुमार पिकअप वैन के अंदर दब गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article