सीडीपीओ डॉ दर्शना कुमारी को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संघ का प्रदेश सचिव बनाया गया

DNB Bharat

खोदावंदपुर प्रखण्ड सीडीपीओ दर्शना के सचिव बनने पर लोगों ने दी बधाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर की सीडीपीओ डॉ दर्शना कुमारी को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संघ का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर स्थानीय अधिकारी एवं आईसीडीएस कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है। बताते चलें कि चार जून को पटना में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संघ का पुनर्गठन किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें दुलहिन बाज़ार पटना की सीडीपीओ सुनीता कुमारी को अध्यक्ष, बरौनी बेगूसराय की सीडीपीओ पूनम कुमारी को कोषाध्यक्ष तथा डॉ दर्शना कुमारी सीडीपीओ खोदावंदपुर को सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया है ।

प्रदेश सचिव पद पर डॉ दर्शना के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ अमरनाथ चौधरी, बीईओ दानी राय, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक रामा तिवारी, पीओ कुमार सुमदरम, प्रधान सहायक आईसीडीएस मर्तण्डनाथ ठाकुर, पर्यवेक्षीका रामा कुमारी, उषा कुमारी, बीसी अलका कुमारी, सुरेंद्र कुमार समेत अन्य आईसीडीएस कर्मियों ने बधाई दिया है। तथा उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती एवं प्रदेश आईसीडीएस अधिकारियों के समस्याओं त्वरित निष्पादन का विश्वास व्यक्त किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article