वीरपुर बीडीओ ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर वीडियो अरुण कुमार निराला ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के जगदर पंचायत में नवीन प्राथमिक विद्यालय जगदर, मध्य विद्यालय जगदर समेत पीडीएस की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल नल योजनाओं का निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्ग कच्छ के छात्रों से पढ़ाई लिखाई के संबंध में जानकारी लेते हुए विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाली भोजन से संबंधित जानकारी को भी लिया। इस दौरान वे कहीं शिक्षक तो कहीं अभिभावक के रूप में भी दिखे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी सेविकाओं और सहायिकाओं को की आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि मेरा उद्देश्य डराना, धमकाना नहीं है। मेरा उद्देश्य है कि मेरे कार्य काल में अन्य प्रखंडों से वीरपुर प्रखंड में बेहतर काम हर क्षेत्र में हो। इसके लिए जनप्रतिनिधीयों अभिभावकों को अपने अपने क्षेत्र में साक्षात्कार सोच के साथ बेहतरी के लिए आगे आना चाहिए।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article