रेल यात्रियों अनारक्षित टिकट के लिए लाइन लगने की नहीं पड़ेगी जरूरत

DNB Bharat

यूटीएस टिकट प्राप्त करना है आसान, सुविधाएं और आसानी के लिए कई भुगतान विकल्प उपलब्ध 

डीएनबी भारत डेस्क 

ऐसा देखा जा रहा है कि यात्रीगण रेलवे के टिकट काउंटर पर 10 रुपये 20 रुपये के टिकटों के लिए भी 100 या 500 के बड़े नोट लेकर पहुंच जाते है। सवारी गाड़ी के समय यात्रियों द्वारा इसी तरह बड़े नोट देने से काउंटर पर खुले पैसे की कमी हो जाती है और यात्रियों को टिकट के लिए इंतजार करना पड़ जाता है। इससे कभी कभी यात्रियों की ट्रेनें छूट भी जाती है औऱ इससे विवाद की स्थिति बन जाती है।

- Sponsored Ads-

रेल यात्रियों अनारक्षित टिकट के लिए लाइन लगने की नहीं पड़ेगी जरूरत 2

पिछले दिनों हाजीपुर स्टेशन पर भी एक ऐसा ही वाकया हुआ जब एक यात्री ने 10 रुपये के टिकट के लिए काउंटर पर 100 रुपये का नोट दिया। इससे पहले कई यात्रियों द्वारा इसी तरह बड़े नोट देने के कारण काउंटर पर खुले पैसे की कमी हो गई थी जिस कारण काउंटर क्लर्क द्वारा यात्री को खुले पैसे देने का आग्रह किया गया। इसी पर यात्री द्वारा विवाद पैदा कर दिया गया।

रेल यात्रियों अनारक्षित टिकट के लिए लाइन लगने की नहीं पड़ेगी जरूरत 3

इसी के मद्देनजर रेलवे ने यात्री सुविधाओं में सुधार करने की दिशा में कई कदम उठाये है। अनारक्षित टिकट के लिए अब यात्रियों को विभिन्न वैकल्पिक भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध है, जिससे उन्हें आसानी से और बिना खुले पैसे की समस्या के साथ टिकट प्राप्त हो सकता है।

1. ऑनलाइन भुगतान: अब यात्रीगण रेलवे टिकट को ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। UPI और QR कोड स्कैनिंग के माध्यम से तेजी से और सुरक्षित भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध है।

2. ATVM(ऑटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन : सोनपुर मंडल के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्थित ATVM से भी यात्रीगण बिना किसी परेशानी के टिकट ले सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मशीन के पास फैसिलिटेटर भी रहते हैं जो यात्रियों को टिकट लेने में सहायता करते हैं।

3. मोबाइल एप रेलवे का मोबाइल एप यूटीएस के माध्यम से भी यात्री अपने स्मार्ट मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए स्टेशन परिसर में कही से भी स्वयं टिकट प्राप्त कर सकते है।

अब रेलवे ने फीचर फोन से भी टिकट निकालने की सुविधा प्रदान कर दी है। जो यात्री स्मार्ट फोन यूज़ नही करते हैं वे अपने फीचर फोन से भी मैसेज के माध्यम से टिकट ले सकते है। इन विकल्पों से रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और तेजी से टिकट प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

रेलवे इन उपायों के माध्यम से यात्रियों के साथ खुले पैसे की समस्या को कम करना चाहती है। इसके साथ रेल विभाग ने  सभी यात्रीगण से अनुरोध किया है कि वे इन वैकल्पिक भुगतान के सुविधाओं का उपयोग करें और अपनी यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाए रखें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article