रास्ते के मामूली विवाद में दबंग पड़ोसी ने ससुर, बहू सहित छह लोगों को बेरहमी से पीटा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव की घटना, दबंगों ने ससुर और बहू को बेरहमी से पीटा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रास्ते के मामूली विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने अपने ही पड़ोसी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि रमेश यादव एवं रामप्रवेश यादव के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित रमेश यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया की उसकी जमीन पर जबरन उसके पड़ोसी रामप्रवेश यादव एवं विनय यादव रास्ता बनाना चाहते हैं जिसका पूर्व से ही उन लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

रास्ते के मामूली विवाद में दबंग पड़ोसी ने ससुर, बहू सहित छह लोगों को बेरहमी से पीटा 2

कल भी रामप्रवेश यादव, विनय यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे और जबरन रास्ता बनाने लगे और जब रमेश यादव के द्वारा इसका विरोध किया गया तो दबंग पड़ोसियों ने लोहे के सरिया एवं लाठी-डंडे से रमेश यादव को पीटना शुरू किया। जब ससुर को बचाने के लिए बहू के साथ परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तो दबंग पड़ोसियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।

नीतीश कुमार ने बताया कि इस घटना में उसके परिवार के 6 लोग घायल हैं जिनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा छौड़ाही थाना में लिखित रूप से आवेदन दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article