बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत,युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप

DNB Bharat Desk

 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं लड़के के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव के रहने वाले चुन्नू सदा का पुत्र संदीप सदा के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया है कि संदीप सदा मुंबई में मजदूरी का काम करता था। 2 दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। घर लौटने के बाद वह अपने ससुराल पत्नि से मिलने के लिए पसोपुर गांव गया था। उन्होंने बताया है कि मृतक संदीप सदा की पत्नी का गांव के ही एक लड़का से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया है कि ससुराल में ही संदीप सदा की पत्नी और  प्रेमी के साथ मिलकर गले में फंदा लगाकर संदीप सदा की हत्या कर दी।

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत,युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप 2परिजनों ने बताया है कि मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि संदीप सदा की मौत हो गई। आनन फानन में जबपरिजन संदीप सदा के ससुराल पहुंचे थे। सभी ससुराल के लोग घर से फरार थे और मृत अवस्था में संदीप सदा वहीं पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वही इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि संदिग्ध अवस्था में ससुराल आए एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि युवक के गले पर निशान है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article