बरौनी रिफाइनरी लेडीज क्लब ने आईएसआर के तहत बेगूसराय अग्नि पीड़ितों के राहत सामग्री का किया वितरण

DNB Bharat

जागृति क्लब बरौनी रिफ़ाइनरी महिला क्लब अध्यक्षा कामना झा एवं टीम ने अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी रिफाइनरी जागृति क्लब के तत्वाधान में महिला क्लब अध्यक्षा कामना झा एवं सदस्नेयों के द्वारा सिहमा अग्नि पीड़ित सैकड़ों परिवारों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया। श्रीमती झा ने कहा कॉर्पोरेशन के नीतिपरक मूल्य, संरक्षण को चरितार्थ करते हुए इंडियन ऑयल के परिवारों ने समय समय पर समाज के वंचितों के उत्थान में सहयोग के समर्थन में हाथ मिलाया है।

- Sponsored Ads-

बरौनी रिफाइनरी लेडीज क्लब ने आईएसआर के तहत बेगूसराय अग्नि पीड़ितों के राहत सामग्री का किया वितरण 2

वहीं कामना झा अध्यक्ष जागृति क्लब, बरौनी रिफाइनरी के महिला क्लब के नेतृत्व में व्यक्तिगत सामाजिक उत्तरदायिता (आईएसआर) की भावना का प्रदर्शन करते हुए बेगूसराय के पाथला टोल सिहमा गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों की सहायता करने के लिए इसी तरह की पहल की।

जागृति क्लब की श्रीमती झा व अन्य महिलाओं ने बीआर टाउनशिप में कपड़े, चादरें, बर्तन व अन्य उपयोगी सामान एकत्रित करने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं अंशदान निधि से चार क्विंटल आलू, खाद्यान्न और अन्य खाद्य सामग्री भी खरीदी।

श्रीमती कामना झा के नेतृत्व में जागृति क्लब के कार्यकारी सदस्यों की उपस्थिति में सिहमा गांव का एक संयुक्त दौरा किया गया। जिसमें गांव के 200 से अधिक पीड़ित परिवारों को व्यक्तिगत रूप से राहत सामान वितरित किया। हाल ही में हुई अग्नि कांड से ग्रामीणों के घर व घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गाए और उन्हें भारी नुकसान हुआ। श्रीमती झा और अन्य सदस्यों ने इस अवसर पर पीड़ित परिवारों की प्रभावित महिलाओं से बातचीत की।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article