बछवाड़ा में बेटी के घर सगुन-तिलक से लौट रही आंगनबाड़ी सेविका की सड़क हादसे में मौत, NH-28 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रसीदपुर गांव के समीप एनएच 28 पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी। वही चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए दलसिंहसराय अस्पताल में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

जहां इलाज कराया जा रहा है। मृतक महिला की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी स्व दिनेश राय की पत्नी क्रांति कुमारी के रूप में की गयी है। वही घायल की पहचान रसीदपुर पंचायत के रसीदपुर गांव निवासी शशि कुमार चौधरी उर्फ बौआ के रूप में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका रानी एक पंचायत में आंगनवाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत थी। उक्त सेविका दलसिंहसराय अपने पुत्री के यहां से सगुन तिलक में शामिल होकर अपने बहिनोइ के साथ स्कूटी से वापस अपने घर लौट रही थी। 

बछवाड़ा में बेटी के घर सगुन-तिलक से लौट रही आंगनबाड़ी सेविका की सड़क हादसे में मौत, NH-28 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 2इसी दौरान रसीदपुर गांव के समीप एनएच 28 अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिस कारण स्कूटी सवार सेविका की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। एवं चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने मृतिका सेविका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

Share This Article