गजब! बिजली विभाग कर्मियों ने नहीं सुनी, ग्रामीणों ने विधायक से की शिकायत, विधायक मिस्त्री के साथ खुद पहुंच गए बिजली दुरुस्त करवाने

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा प्रखण्ड के पिपरा दोदराज पंचायत में बिजली की लचर व्यवस्था को दुरूस्त करवाने तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह स्वयं बिजली विभाग के एसडीओ एवं जेई को लेकर पिपरा दोदराज पहुंचे और जल्द से जल्द गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर हिदायत दी। मामला उत्तरी तेघड़ा के पिपरा दोदराज पंचायत का है जहाँ वर्षों से बजली की व्यवस्था दयनीय है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के खंभे और तार जर्जर है। इससे प्राय: विद्युत आपूर्ति बाधित होती है।

- Sponsored Ads-

लोगों ने बताया कि बिजली की परेशानी को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन जब कोई फायदा नहीं पहुंचा तो विधायक से इसकी शिकायत की गई। विधायक ने एसडीओ से बात कर विद्युत आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व प्रमुख रामस्वाथऺ सहनी, पूर्व मुखिया विश्वनाथ महतो, बिमल किशोर, श्याम महतो, सोनेलाल महतो, मुंशी सहनी, नरेश सहनी, प्रमोद राउत, पंकज गुप्ता, सुबोध पासवान एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे। विधायक के इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने सराहना की।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article