सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat

घटना नालंदा जिला के सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र अंतर्गत पुरी गांव के समीप की।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के पुरी गांव के समीप बुधवार को पत्थर लदे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई।बताते चलें कि दुर्गापुर गांव निवासी श्रीकांत प्रभाकर के 36 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी बिहारशरीफ से कपड़े लेकर अपने पति के साथ स्कूटी से वापस अपने गांव दुर्गापुर लौट रही थी।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान पुरी गांव के समीप पत्थर लदे ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक घोषरामा गांव की ओर से आ रहा था इसी दौरान स्कूटी से टक्कर हो गया जिसके बाद महिला ट्रक के पहिए के नीचे दब गई। बताया जा रहा है कि मृतिका पिंकी कुमारी की सास का 4 दिन पूर्व ही निधन हुआ था। इसी को लेकर बिहारशरीफ से कपड़े लेकर वह अपने पति के साथ वापस घर लौट रही थी।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग 1 घंटे तक पावापुरी दुर्गापुर मार्ग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने पर पावापुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के स्वजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article