उन्नत खेती के सिखाए गए गुर, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

किसानों के लिये जैविक कॉरिडोर योजना के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को तेघड़ा प्रखण्ड के रातगांव पंचायत में शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाये गये। सहायक निर्देशक राम कृष्ण ने बताया कि अत्यधिक रासायनिक खादों के प्रयोग से खेतों में मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट रही है जिसका बुरा असर खेती पर पड़ रहा है। उन्होंने खेतों में कम से कम रासायनिक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी एवं कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

- Sponsored Ads-

प्रशिक्षण में किसानों को जैविक खेती करने के तरीकों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मौके पर सहायक निर्देशक शस्य राम कृष्ण, प्रशिक्षक राम कुमार सिंह, कृषि समन्वयक वीरेन्द्र प्रसाद राजेश रामपुकार सिंह, कुमारी शारदा, अजीत कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article