बछवाड़ा में अज्ञात चोरों ने दस लाख साठ हजार रुपये की जेवर लेकर फरार,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत स्थिति मरांची गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये का जेवरात चोरी कर फरार हो गया. मामले को लेकर मंराची गांव निवासी शंभूनाथ ईश्वर की पत्नी कामिनी कुमारी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की है.

बछवाड़ा में अज्ञात चोरों ने दस लाख साठ हजार रुपये की जेवर लेकर फरार,पुलिस कर रही है जांच 2उन्होने अपने आवेदन में बताया कि बुधवार की रात हम अपने बच्चो के साथ सोई हुई थी. जब सुबह नींद खुली तो देखा कि मेरे दुसरे रूम में रखा दोनों गोदरेज का ताला खुला है और उसमें रखा चौबीस सोने का हनुमानजी,आठ सोने का अंगुठी,दो सोने सिन्दुरदानी, पच्चीस चांदी का सिक्का, पंन्द्रह जोड़ चांदी का पायल जिसकी कीमत करीब दस लाख साठ हजार समेत नगद रुपया सभी गायब था.उक्त अज्ञात चोरों ने सभी समान लेकर फरार हो गया.

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया की चोरी मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है जल्द ही चोरी में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article