पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहुरी गांव के वार्ड नं 4 में गहण छापेमारी कर 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ स्व गीता सहनी की पत्नी काजो देवी को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त महिला शराब बनाकर खरीद बिक्री करती है। सत्यापन के लिए छापेमारी की गई तो उसके घर से 5-5 लीटर के दो डब्बे में 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई।

घर से शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। महिला पर मद्दय निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु न्ययाय भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article