बेगूसराय में बैखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े युवक को गोली मारकर किया घायल, हथियार लहराते अपराधी फरार, लोगों में दहशत का माहौल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं। और बेखौफ होकर अपराधी के द्वारा बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से घायल युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव की है। घायल युवक की पहचान सांख गांव के रहने वाले विनय कुमार शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विनय कुमार शर्मा अपने घर के पास था। तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगने के बाद विनय कुमार शर्मा खून से लटपथ होकर वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसके पास दौड़ा तब तक में अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया

बेगूसराय में बैखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े युवक को गोली मारकर किया घायल, हथियार लहराते अपराधी फरार, लोगों में दहशत का माहौल 2और घायल अवस्था में विनय कुमार शर्मा को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि यह स्पष्ट अभी तक नहीं हो पाया है कि अपराधी विनय कुमार शर्मा को किस लिए गोली मारी है फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article