नालंदा में बिजली चोरी की सूचना पर रेड करने पहुंची टीम पर लोगो का हमला,दो जूनियर इंजीनियर एक महिला एसडीओ जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के खरादी मोहल्ले में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब अचानक स्थानीय लोगों ने बिजली चोरी की सूचना मिलने पर रेड करने गई बिजली विभाग के कर्मियों पर हमला कर दिया। इस रोड़ेबाजी की घटना में बिजली विभाग के 2 जूनियर इंजीनियर और एक महिला एसडीओ जख्मी हो गई। हालांकि इस हमले के बाद कोई भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी बताने से परहेज करते नजर आए।

नालंदा में बिजली चोरी की सूचना पर रेड करने पहुंची टीम पर लोगो का हमला,दो जूनियर इंजीनियर एक महिला एसडीओ जख्मी 2घायल जेई में विकास कुमार धनेश्वर घाट, राजीव रंजन सिंह रामचंद्रपुर जेई और एसडीओ अर्चना कुमारी शामिल है। बताया जाता है कि खरादी मोहल्ले में बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी को लेकर छापेमारी करने गई थी। हालांकि इस छापेमारी के क्रम में कुछ स्थानीय लोगों की चोरी पकड़ी भी गई थी।

- Sponsored Ads-

नालंदा में बिजली चोरी की सूचना पर रेड करने पहुंची टीम पर लोगो का हमला,दो जूनियर इंजीनियर एक महिला एसडीओ जख्मी 3इसी दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मियों के ऊपर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे इस घटना में तीन बिजली विभाग के पदाधिकारी जख्मी हो गए। फिलहाल सभी जख्मी का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। वही इस मामले में वही इस मामले में लहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article