डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक्स-रे रूम में एक्सरे कर्मी को मरीज के परिजनों ने जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद काफी देर तक अस्पताल में भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और रण क्षेत्र में सदर अस्पताल तब्दील हो गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक्सरे टेक्नीशियन राजीव कुमार के द्वारा सीरियस पेशेंट को एक्सरे कर रहे थे तभी एक अचानक मैरिज जाकर उसे गाली गलौज करने लगा। तभी इसका विरोध राजीव कुमार के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर उन्होंने मारपीट पर उतारू हो गया। हालांकि एक-रे टेक्नीशियन राजीव कुमार का कहना है कि वह जबरन कह रहा था कि मेरे पेशेंट को पहले एक्सरे कीजिए तभी किसी और को करना होगा उन्होंने कहा कि अभी सीरियस पेशेंट को एक्सरे किया जा रहा है तभी इसके बाद ही दूसरे पेशेंट को एक्स रे किया जाएगा
उसी से कहासुनी होते-होते मारपीट पर उतारू हो गया और जमकर एक्सरे टेक्नीशियन राजीव कुमार को पीटना शुरू कर दिया।यह घंटे तक यह हंगामा सदर अस्पताल में चला रहा। हालांकि वहां पर सुरक्षाकर्मी काफी मशक्कत के बाद मामला को शांत कराया और इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क