एनएन सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक के संस्थापक सह पूर्व प्रधानाध्यापक स्व बोढ़न सिंह की सातवीं पुण्यतिथि सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

समारोह में उपस्थित गणमान्यों ने स्व बोढ़न सिंह के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के मंसूरचक बाजार स्थित स्व बोढ़न सिंह स्मृति सभागार में महान व्यक्तिव, शिक्षाविद, एनएन सिन्हा +2 स्कूल के संस्थापक प्रधानाध्यापक,बहुश्रुत विद्वान स्मृतिशेष बोढ़न सिंह की सातवीं पुण्यतिथि सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिहार पेंशनर समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री श्यामानंद चौधरी एवं संचालन श्री रामसेवक महतो ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पेंशनर समाज के सदस्य श्री रामसेवक महतो ने सरस्वती वंदना के साथ किया साथ ही सौम्या श्री ने स्वागतगान से अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात उपस्थित गणमान्यों ने स्व बोढ़न सिंह के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। समारोह में मुख्य अथिति के रूप में प्रख्यात कवि डॉ शैलेंद्र शर्मा त्यागी, विशिष्ठ अतिथि सुधाकर राय(शिक्षक नेता) एवं संजय कुमार(प्रभारी प्रधानाध्यापक एनएन सिन्हा+2 विद्यालय मंसूरचक) की उपस्थिति रहीं, जिन्होंने स्व बोढ़न बाबू के शिक्षा,समाज के विकास में कृतित्व को याद किया और कहा बोढ़न बाबू अमर है, उनका कृतित्व अमर है, वे स्वयं एक इतिहास हैं।

- Sponsored Ads-

एनएन सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक के संस्थापक सह पूर्व प्रधानाध्यापक स्व बोढ़न सिंह की सातवीं पुण्यतिथि सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन 2इस पावन अवसर पर अतिथियों को चादर एवं माला से सम्मानित किया गया साथ ही क्षेत्र के कई विद्यालयों एवं महाविद्यालयों(एनएन सिन्हा+2 विद्यालय, डीबीएम कॉलेज, परियोजना बालिका विद्यालय, टीपीसी उच्च विद्यालय,उच्च माध्यमिक विद्यालय नैपुर, भीषमचक, गोविंदपुर, खम्हार एवं छबीलापुर)के दसवीं एवं बारहवीं टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

एनएन सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक के संस्थापक सह पूर्व प्रधानाध्यापक स्व बोढ़न सिंह की सातवीं पुण्यतिथि सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन 3जिसमें नाजिया तलत रहमानी(471),युवराज कुमार(471), सत्यप्रकाश राय(470),शुभम कुमार(465), आदित्य राज(463), सचिन कुमार (462), मो. गालिब(450), शाक्य प्रवीण(449),राजू कुमार(439), आशीष कुमार (433) एवं कंचन कुमारी (419)। मौके पर बिहार पेंशनर समाज मंसूरचक के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, सचिव श्री रामबहादुर महतो, सदस्य श्री प्रेमकुमार ईश्वर आदि उपस्थित रहें।

बेगूसराय मंसूरचक संवादाता आशीष भूषण दत्त झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article