दिल्ली से चालक नवीन का शव भवानंदपुर गांव पहुंचते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भवानंदपुर निवासी मेगन चंद्रवंशी के कमाऊ पुत्र जो दिल्ली में ड्राइवर का काम करके स्वपरिवार को भरण पोषण किया करता था का दिल्ली में हीं करेंट लगाने से शनिवार को ही मौत हो गया था। जिसके शव को परीजनों के द्वारा सोमवार को भवानंदपुर स्थित घर पर लाया गया।यह खबर फैलते ही हजारों ग्रामीण नवीन को अंतिम एक झलक देखने के लिए वेताव हो रहे थे।

मौजूद लोगों के आंखों से आंसू और जुवान से बरबस निकल रहा था कि ई की कैलहो हो भगवान।नवीन अपने पिछे बुढ़े पिता मेगन चंद्रवंशी और बुढ़ी मां हिरा देवी के अलावे पत्नी चंदा देवी व राधे कुमार 12, सन्नी कुमार 10 व दो छोटी छोटी पुत्री को छोड़ गए हैं।

- Sponsored Ads-

दिल्ली से चालक नवीन का शव भवानंदपुर गांव पहुंचते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 2पत्नी चंदा देवी के सामने दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया है। मां हिरा देवी और पिता मेगन चंद्रवंशी को बुढापे का सहारा लुट जाने की गम सताने लगा है। मौके पर मोहम्मद जावेद खां समेत दर्जनों गनय मान लोग मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article