जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में भाग लेने दस बछवाड़ा से छात्रा हुई रवाना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के उच्च विद्यालय नारेपुर व रानी तीन पंचायत के रानी गांव स्थित उच्च विद्यालय रानी में वर्ग नौ में अध्यनरत 10 छात्राओं ने मंगलवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय रवाना हुए । प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय में आयोजित किया गया है ।

- Sponsored Ads-

जिसमें जिला स्तर पर स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण विषय पर निबंध लेखन एवं लिखित क्विज प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय नारेपुर की आठ छात्रा एवं उच्च विद्यालय रानी की दो छात्राओं ने भाग लेने के लिए रवाना हुई है । उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के आलोक में श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना एवं साइंस फॉर सोसाइटी बिहार के सहयोग से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत के प्रथम पंक्ति के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन एवं उनकी महानतम खोज रमन प्रभाव के सम्मान में विज्ञान दिवस मनाया जाता है ।

जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में भाग लेने दस बछवाड़ा से छात्रा हुई रवाना 2 प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 28 फरवरी 2024 को यह कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। उक्त कार्यक्रम में सहभागिता हेतु जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता का आयोजन 13 फरवरी 2024 को बीएस एस कॉलेजिएट स्कूल में किया गया है। जिसमें जिला स्तरीय प्रतिभागी का चयन किया जाएगा । जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मौके पर शिक्षक जयप्रकाश,शिक्षिका रश्मि कुमारी के नेतृत्व में छात्रा अर्पिता कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,सोनाली कुमारी,शालिनी कुमारी,सोहनी कुमारी,अनुपम कुमारी,सुहाना कुमारी, अनन्या कुमारी आदि मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article