बिहार के विद्यालयों की होगी रैंकिंग, एसीएस ने पत्र लिख दिया निर्देश…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जब से आईएएस डॉ एस सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग का कमान संभाला है तब से वे शिक्षा विभाग में विभिन्न तरह के सुधारों के लिए प्रयासरत हैं। एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ शिक्षकों और छात्रों के सहूलियत को ध्यान में रख कर लगातार व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में एक बार फिर एसीएस ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के समग्र विकास के लिए सभी विद्यालयों का वर्ष में दो बार रैंकिंग करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि विगत 8 अगस्त को जारी पत्र के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता की बेहतरी के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिया है। इसके अनुसार विद्यालय में संचालित शिक्षण और अधिगम, संसाधन उपयोग, साफ सफाई, स्वच्छता, शिकायत निवारण, सह शैक्षणिक गतिविधि समेत अन्य गतिविधियों के लिए अंक तय किया गया है जिसका कुल अंक 100 है। सभी शिक्षकों के वार्षिक मूल्यांकन प्रतिवेदन में रैंकिंग की प्रविष्टि आवश्यक रूप से की जाएगी।

एसीएस ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि इसकी प्रति सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए देना सुनिश्चित करें ताकि रैंकिंग किया जा सके। पत्र में प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षणिक, साफ सफाई, संसाधन उपयोग, सह शैक्षणिक गतिविधि और शिकायत निवारण के विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग अलग अंक भी तय किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article