डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्यविद्यालय तेतराही के शिक्षक सुशील कुमार एवं उत्क्रमित मध्यविद्यालय फ़फौत हिंदी के शिक्षक विजय कुमार को विभाग ने वरीयता क्रम के आधार पर प्रधानध्यापक के पद पर अपने ही वेतनमान में पदोन्नति दिया है ।
- Sponsored Ads-

प्रमोशन प्राप्त शिक्षक सुशील कुमार को मध्य विद्यालय नुरूलाहपुर उर्दू तथा विजय कुमार को मध्यविद्यालय बेगमपुर खोदावंदपुर के प्रधानध्यापक पद पर पदस्थापित किया गया है । इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने दिया है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-