नालंदा: लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गोदाम में रखे दो लाख की मशीन समेत दो करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय चौक के पास गुरुवार की सुबह स्टील लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। 

आग के गुब्बार ने देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की दो सीएनसी लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा गोदाम में रखा अन्य सामान भी जल गया। संचालक के अनुसार कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक का अनुमान है। संचालक ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नालंदा: लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गोदाम में रखे दो लाख की मशीन समेत दो करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान 2 समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को जलने से बचा लिया गया। संचालक सौबेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह में स्थानीय लोगों आग के गुब्बार को देखकर इसकी सूचना दी गई।जिसके बाद आगलगी की घटना की जानकारी मिली। फायर पुलिस के अनुसार अभी संचालक की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article