प्रधानाध्यापक की बैठक में बीईओ ने दिया छात्रों की इंट्री करने का निर्देश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बीआरसी खोदावंदपुर में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालय के एचएम की बैठक बीईओ दानी राय की अध्यक्षता आयोजित किया गया। बैठक में बीईओ ने यूडाइस पोर्टल पर शिक्षक व छात्र का संपूर्ण डाटा इंट्री करने का निर्देश दिया।

प्रधानाध्यापक की बैठक में बीईओ ने दिया छात्रों की इंट्री करने का निर्देश 2उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिथिलता बरतने से छात्रों को होने वाली क्षति के लिए संबंधित एचएम जवाबदेह होंगे। वैसे एचएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने दीक्षा पोर्टल पर होने वाले प्रशिक्षण को निश्चित तौर पर पूरा करने तथा नये सत्र में नामांकन पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए नामांकन कार्य में गति लाने का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

वहीं स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम दयाशंकर पासवान ने सभी विद्यालयों मेंं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित करने के टिप्स बताए। उन्होंने प्रत्येक बुधवार को गुलाबी व नीले रंग की आईएफए गोली प्रत्येक बच्चे को देने की बात कही। वहीं स्वास्थ्य शिक्षा का साप्ताहिक सत्र प्रत्येक विद्यालय मेंं निर्धारित तिथि को चलाने का निर्देश दिया।

मौके पर लेखापाल बिनोद कुमार समेत दर्जनों की संख्या में एचएम मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article