बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी घटना की साजिश को किया विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस द्वारा अवैध हथियारों एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने एक देशी लोडेड पिस्टल दो देशी लोडेड कट्टा एवं चार जिन्दा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से अपराध की बड़ी घटना टल गई है। मामले मे बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अपराधी जिसमे राजकुमार चौधरी उर्फ राजा पिता ललन चौधरी हाजीपुर पिपरा डिह वार्ड नं0-03 थाना गडहारा ओपीी और नितीश कुमार पिता सोनेलाल यादव पिपरा देवस थाना बरौनी बेगूसराय जो हथियार के साथ लैश हैै।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित की गई। जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी की गई। एसपी ने बताया की ये अपराधकर्मी सिमरिया बाबा मंदिर के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।  पुअनि दिवाकर कुमार सिंह ओपी अध्यक्ष चकिया एवं सशस्त्र बल चकिया ओपी की टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मी राजकुममार एवं नितीश कुमार को 01 देशी लोडेड पिस्टल, 02 लोडेड देशी कट्टा, 04 जिन्दा कारतूस, 02 मोबाईल एवं 01 पल्सर मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। जिसके कारण अपराध की एक बड़ी घटना को टल गया। एसपी ने बताया की छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा ।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article