नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कलयुगी पिता गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बजार वार्ड नं 22 की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाला कलयुगी आरोपी पिता को बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर पाॅक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बजार वार्ड नं 22 की है। जहां एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 11 वर्ष की मां रैंचा काटने के लिए दियरा खेत में पिछले 09-10 दिनों से गई हुई थी। घर में पिता एवं बेटी रह रहे थे। इसी दौरान बहसी कलयुगी आरोपी पिता के द्वारा अपनी ही नबालिग पुत्री के साथ गलत काम करने का प्रयास पिछले 04-05 दिनों से किया जा रहा था।

नबालिक लड़की ने अपने मां के घर में नहीं होने की स्थिति में अपनी सहेली से अपने साथ घटित सारी घटनाओं का जिक्र किया। और इसके बाद इस संबंध में ग्रमीणों के द्वारा तेघड़ा पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर एसपी बेगूसराय के निर्देश पर तेघड़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और दोषी आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस दौरान नाबालिग लड़की एवं उसकी मां को महिला पुलिस पदाधिकारी की उपस्थित में तेघड़ा थाना पर लाया गया। वहीं महिला थानाध्यक्ष के द्वारा पीड़ित नाबालिक लड़की का 164 का बयान दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही हैं। और पीड़ित नाबालिग लड़की का फर्द बयान पर आरोपी पिता को पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए बेगूसराय जेल भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article