पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो छात्र घायल, गंभीर अवस्था में एक रेफर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर प्रखंड में शुक्रवार को दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर शाहपुर पतला गांव निकट एक अनियंत्रित बेलगाम पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए रोसड़ा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी एक युवक शहबाज को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। जख्मी दोनों युवक की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव निवासी रहमत अली का लगभग 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहबाज तथा मेराजुल हक का पुत्र मेराज के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी दोनों युवक रोसड़ा से कम्प्यूटर कोर्स की पढाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों गिरकर घायल हो गया। ठोकर के बाद ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि ड्राइवर गाङी को बेलगाम तरीके से ड्राइव कर रहा था।

बेगूसराय खोदावंदपुर नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article