बेगूसराय में तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव गड्ढे से बरामद, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के बरौनी रेलवे के पास की है। मृत महिला की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 1 के रहने वाले राजकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में 3 दिन से लापता महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। वही महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के बरौनी रेलवे के पास की है। मृत महिला की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 1 के रहने वाले राजकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि 12 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन की है लेकिन इसका कोई अता पता नहीं चल सका। फिर बाद में फुलवरिया थाना में गुमशुदा की का मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को गढ़हरा थाना अंतर्गत एक गड्ढे में महिला का शव बरामद हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जब उसे जगह पहुंचे तो कपड़े से सुधा देवी की पहचान हुई है।

बेगूसराय में तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव गड्ढे से बरामद, इलाके में फैली सनसनी 2वहीं मृतका के रिश्तेदार ने बताया है कि घर में पति राजकुमार के द्वारा शराब पीने के लिए एक हज़ार रुपए दीपावली के दिन मांगा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद खड़ा हो गया इसी से नाराज होकर सुधा देवी घर से निकल गई थी। उसके बाद से ही घर वापस नहीं लौटी सुधा देवी। वही इस संबंध में गढ़हरा थाना के चौकीदार ने बताया है कि एक गड्ढे में महिला का शव बरामद हुआ था।

बेगूसराय में तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव गड्ढे से बरामद, इलाके में फैली सनसनी 3फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article