नालंदा में ओवरब्रिज निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे में गिरी गाय, सरिया घुसने से घायल, संवेदक…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहारशरीफ में स्मार्ट सिटी के तहत ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर मजदूर के द्वारा भरावपर इलाके में बड़ा बड़ा गड्ढा किया गया है। इसी गड्ढे में लोहे के छड़ के सहारे पीलर दिया जाएगा। ताकि ओवरब्रिज को खड़ा किया जा सके। गौरतलब है स्मार्ट सिटी के तहत भरावपर इलाके से कारगिल चौक तक ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। जिसको लेकर सड़क खुदाई का काम हो रहा है।

- Sponsored Ads-

देर रात इसी गड्ढे में गाय गिर गयी, जिससे पीलर का बहुत बड़ा लोहे का सरिया गाय के पेट में घुस गया। गौ पालक ने बताया कि गर्मी के कारण उसने गाय को खोल दिया था। गाय घूमते घूमते के पास से बने गड्ढे में गिर गई। गाय के पेट में पिलर का बहुत बड़ा सरिया पेट के अंदर घुस गया। जिससे गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से गाय को बचाना चाहा। इस दौरान लोगों में संवेदक के प्रति आक्रोश देखा गया।

गौ पालक ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत बड़े-बड़े गड्ढे गए हैं लेकिन उसे रक्षात्मक दृष्टिकोण से बैरिकेटिंग नहीं किया गया है। जिससे घटना होने की संभावना बनी रहती है। कटर मशीन के सहारे गाय के अंदर घुसे हुए छड़ को पहले काटकर बाहर निकाला गया। काफी देर तक रेस्क्यू के बाद गाय को क्रेन की मदद गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसको लेकर संवेदक के विरुद्ध लहेरी थाना में दर्ज कराया गया है।

नालंदा से ऋषिकेश 

Share This Article