खोदावंदपुर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ का धरना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारो का कटौती के विरोध में प्रखण्ड मुख्य संघ ने खोदावंदपुर प्रखण्ड मुख्यालय पर बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता संघ के प्रखड अध्यक्ष मेघौल पंचायत के मुल्हिया परुषोत्तम सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष परुषोत्तम सिंह ने कहा आजाद भारत मे गाँधी जी का सपना ग्राम स्वराज का था।

गाँव की सरकार गाँव की पंचायत में सनहित है। वर्तमान सरकार पंचायत एक्ट के तहत प्रगत अधिकारों में कटौती करके ग्राम पंचायत और उसके प्रधान को पंगु बनाने का षड्यंत्र कर रही है।  पंचायती योजनाओ में अफसर शाही का बोलबाला कायम है। सरकार मुखिया से 24 घण्टा काम लेकिन उसको प्रयाप्त भत्ता नही देती। जबकि विधायक और सांसद जब मन होता है अपनी वेतन और भत्ता बढ़ा लेते है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ का धरना 2प्रदेश में आए दिन मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की हत्या हो रही है। जिसके सुरक्षा का कोई मुकम्मल व्यवस्था सरकार के पास नही है। इस हालत में प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर आज प्रखण्ड स्तरीय धरना दिया जा रहा है। बाबजूद सरकार सावधान नही हुआ आगे इससे बड़ा लड़ाई लड़ा जाएगा। धरना को बरियारपुर पश्चिमी मुख्या बाबू प्रसाद वर्मा, खोदावंदपुर की मुखिया शोभा देवी, पूर्व मुखिया टिंकू राय, अनिल कुमार ने भी संबोधित किया।

खोदावंदपुर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ का धरना 3मौके पर बरियारपुर पूर्वी के मुखिया मो माजिद हुसैन, दौलतपुर के मुखिया उमा चौधरी, सागी के मुखिया मो इरशाद, प्रमुख पति दिनेश महतो भी मौजूद थे। धरना के अंत मे परुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में सभी मुखिया प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन से मिलकर अपना 21 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया। बीडीओ ने उक्त मांग पत्र को अविलंब उच्चाधिकारी को भेजने की बात कही।

बेगूसराय खोदावंदपुर सवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article