उपेन्द्र कुशवाहा में नीतीश कुमार के ऊपर ली चुटकी कहा:- बड़े भाई करे तो रासलीला छोटे भाई करे तो कैरेक्टर ढीला

DNB Bharat Desk

नीतीश कुमार को आइना दिखाते हुए कहा कि उनका जो भी राजनीतिक बदलाव हुआ है वह सिर्फ कुर्सी के लिए हुआ है। नीतीश कुमार ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 74 के आंदोलन से किया था इस दौरान अब तक उन्होंने 9 बार पार्टी बदलने का काम किया। 

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय लोक जनता दल का तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर राजगीर के कन्वेंशन हॉल में आज से शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शिविर के दौरान कहा कि वे विरासत बचाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया।

उपेन्द्र कुशवाहा में नीतीश कुमार के ऊपर ली चुटकी कहा:- बड़े भाई करे तो रासलीला छोटे भाई करे तो कैरेक्टर ढीला 2उन्होंने कहा कि सत्ता से संघर्ष की ओर मेरा कदम हमेशा बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आइना दिखाते हुए कहा कि उनका जो भी राजनीतिक बदलाव हुआ है वह सिर्फ कुर्सी के लिए हुआ है। नीतीश कुमार ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 74 के आंदोलन से किया था इस दौरान अब तक उन्होंने 9 बार पार्टी बदलने का काम किया। उन्होने शायराना अंदाज में नीतीश कुमार के ऊपर पार्टी बदलने को लेकर चुटकी लेते हुए कहा की बड़े भाई करे तो रासलीला छोटे भाई करे तो कैरेक्टर ढीला। नीतीश कुमार ने राजनीतिक फायदे के लिए भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता शब्द का इस्तेमाल किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय शिविर में पार्टी को मजबूत बनाने बनाने के साथ बिहार के विकास की रुपरेखा तैयार करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों से राय ली जाएगी। शिविर में आगामी लोकसभा व विधान सभा चुनाव को लेकर विमर्श किया जाएगा। इस शिविर में बिहार पार्टी के 4100 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article