साइकिल पे संडे के सदस्यों का स्वागत मध्य विद्यालय बीहट परिसर में किया गया

DNB Bharat Desk

विश्वभारती, शांतिनिकेतन तक की सफलता पूर्वक यात्रा करने के बाद वापस लौटे साइकिल पे संडे के सदस्यों का स्वागत मध्य विद्यालय बीहट परिसर में किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल 30 सदस्यों का स्वागत सम्मान पत्र भेंट करके किया गया। जबकि गुरुदेव के शांतिनिकेतन से लाई गई मिट्टी को दिनकर पुस्तकालय परिवार को सौंपा गया। मध्य विद्यालय बीहट के पूर्ववर्ती छात्र संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विधायक रामरतन सिंह ने कहा के हमारे क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि यहां के साइकिल पे सन्डे के यात्री पूरे देश भर में साइकिल यात्रा करते हुए पर्यावरण संरक्षण की बात कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

साइकिल पे संडे के सदस्यों का स्वागत मध्य विद्यालय बीहट परिसर में किया गया 2उन्होंने कहा की आज तक साइकिल पे संडे के सदस्यों ने मेरे उपर कोई जबाबदेही नहीं दी है। अगर भविष्य में उनकी ओर से कोई जिम्मेदारी मिलती है तो मैं उसका वखूबी निर्वहन करुंगा। मध्य विद्यालय बीहट के प्रधान रंजन कुमार ने कहा की साइकिल यात्रियों का दिनकर की भूमि से शांति निकेतन तक पहुंचना, साहित्य से साहित्य की यात्रा की करना अपने आप में अनोखा कार्यक्रम है। आने वाले समय में पूरे देश भर में साइकिल पे संडे अभियान जाना जाएगा। वहीं अपने यात्रा संस्मरण को सुनाते हुए कुमार गौतम ने कहा कि रास्ते कठिन थे मगर हर जगह लोगों का मिल रहा प्यार अद्भुत था। खास करके रास्ते में पड़ने वाले सर्वोदय आश्रम में किए गए कार्यक्रम से लोग काफी प्रेरित हुए।

साइकिल पे संडे के सदस्यों का स्वागत मध्य विद्यालय बीहट परिसर में किया गया 3अनहद यात्रा के सम्मान में पर्यावरणविद शिवप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि शांतिनिकेतन की यात्रा विचारों के साथ अपने अंदर बदलाव लाने की यात्रा थी। भविष्य में अभियान के साथी इस तरह का प्रयास करते रहें यह शुभकामना है। मौके पर पूर्ववर्ती छात्र संघ के रौशन कुमार, मनीष कुमार, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, ललन कुमार के द्वारा साइकिल यात्रियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर साइकिल पे संडे के अनहद यात्रा में शामिल सदस्य विनोद भारती, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, कुमार गौतम, अभिनव कुमार, शुभम कुमार, गोविंद कुमार,

साइकिल पे संडे के सदस्यों का स्वागत मध्य विद्यालय बीहट परिसर में किया गया 4नीतीश कुमार, अजीत कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक, शिवम, विकास कुमार, विक्रम कुमार, शशि कुमार, श्याम कुमार, राहुल कुमार, चंदन, राजकुमार, विक्की,मुकेश सहित अन्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ कुन्दन कुमार, स्वागत भाषण मनीष कुमार और धन्यवाद ज्ञापन बिपिन राज ने की। मौके पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, विद्यालय की शिक्षिका अनुपमा सिंह, दिनकर पुस्तकालय के रामनाथ सिंह, विकास कुमार, सोनू झा सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article