अनियंत्रित बाइक पलटने से बाइक सवार घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुर चौक के समीप मंगलवार की देर रात बेगूसराय संजात पथ पर सड़क दुर्घटना मे़ एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल बाइक चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में भर्ती कराया। घायल व्यक्ती की पहचान बगबारा गांव निवासी राम ज्ञानी महतो के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेगूसराय संजात सड़क पर वीरपुर से वगबारा की ओर जा रही बाइक सवार लक्ष्मी चौक के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन की मदद से उक्त घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में भर्ती कराया गया।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article