उलाव हवाई अड्डा के अतिक्रमित तीन एकड़ भूमि पर बसे 72 घरों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

DNB Bharat Desk

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को बरौनी सीओ सुजीत सुमन, आरओ सह दंडाधिकारी बरौनी धीरज कुमार,रिफाइनरी ओपी प्रभारी अरविन्द कुमार,सिंघौल ओपी प्रभारी दीपक कुमार सहित अन्य के नेतृत्व में सभी घरों को जेसीबी से हटाया गया

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत केशावे पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित उलाव हवाई अड्डा की भूमि पर 72 परिवार के द्वारा करीब तीन एकड़ भूमि पर फूस का घर बनाकर रह रहा था।जिसको लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय पटना एवं राज्य सरकार बिहार के आदेश पर बरौनी उलाव हवाई अड्डे पर 72  परिवारों द्वारा अतिक्रमित लगभग 3 एकड़ भूमि यानी 80 डिसमिल जमीन को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को बरौनी सीओ सुजीत सुमन, आरओ सह दंडाधिकारी बरौनी धीरज कुमार,  रिफाइनरी ओपी प्रभारी अरविन्द कुमार,सिंघौल ओपी प्रभारी दीपक कुमार सहित अन्य के नेतृत्व में सभी घरों को जेसीबी से हटाया गया।उलाव हवाई अड्डा के अतिक्रमित तीन एकड़ भूमि पर बसे 72 घरों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया 2

- Sponsored Ads-

जब उलाव हवाई अड्डा पर जिला प्रशासन का जेसीबी मशीन चलना शुरू किया गया तो हवाई अड्डा की भूमि पर रह रहे लोग आनन फानन में अपने फूस के घरों को खोलकर हटाने लगें। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जिला प्रशासन की मौजूदगी में सभी अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया।

इसके साथ ही उलाव हवाई अड्डा की तीन एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अविलंब हवाई अड्डा की भूमि के चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीस वर्षों से जमीन को अतिक्रमित कर फूस का घर और डेरा बनाकर लोग रहते थे।आज उन सभी परिवारों का घर उजड़ गया। उनके रहने के लिए घर नहीं है। अभी सभी लोगों को खुले आकाश के नीचे जीवन बसर करना पड़ रहा है।उलाव हवाई अड्डा के अतिक्रमित तीन एकड़ भूमि पर बसे 72 घरों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया 3

बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने बताया कि सभी विस्थापित लोगों को बसने के लिए सिमरिया घाट लवकी बिन्द टोली पर भूमि उपलब्ध कराया गया है लेकिन ये लोग वहां जाना नहीं चाह रहे हैं।जब ये लोग तैयार होंगे। सभी को रहने लायक भूमि देकर बसा दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो  इस एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक, चार्टेड, कॉमर्शियल, डाक एवं एम्बुलेंस विमानों का रनवे बन जाता है तो यहां लेंडिंग, उड़ान भरने और आवागमन राज्य एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से बेगूसराय जिले सहित मिथिलांचल एवं कोशी क्षेत्र  के लोगों के लिए हवाई यात्रा एवं हवाई यातायात व्यवस्था के माध्यम से सभी तरह के चीजों की ट्रांसपोर्टिंग काफी सुलभ हो जाएगा।

विदित हो कि बेगूसराय जिले वासियों की बहुप्रतीक्षित योजनाओं में शामिल बेगूसराय में हवाई यात्रा शुरू करने को लेकर पूर्व में केन्द्र सरकार को राज्य सरकार द्वारा बरौनी अंचल के दो मौजा  गोविंदपुर थाना नम्बर 552 और केशावे थाना नम्बर 557 एवं बेगूसराय सदर अंचल के चक फरीद थाना नम्बर 372  एराजी 46 दशमलव 992 एकड़ भूमि मुहैया कराया गया था। मालूम हो कि राज्य भर में कई जगहों पर से हवाई यात्रा शुरू करने को लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। जिसमें एक उलाव हवाई अड्डा भी शामिल है।उलाव हवाई अड्डा के अतिक्रमित तीन एकड़ भूमि पर बसे 72 घरों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया 4

केशावे सरपंच मुकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सिमरिया घाट लवकी बिन्द टोली में सभी विस्थापित लोगों को भूमि उपलब्ध कराया गया लेकिन बिन्द टोली के लोगों के द्वारा सभी लोगों को वहां से भगा दिया। जिला प्रशासन सभी विस्थापित लोगों को जमीन देकर बसाने का काम करें।

मौके पर अंचल अमीन अमरजीत कुमार, सूबेलाल, प्रशिक्षु दरोगा बरौनी थाना अमन कुमार, धीरज कुमार, राजस्व कर्मचारी मंजेश कुमार, राजेश कुमार एवं रामसागर पासवान, स्थानीय सरपंच मुकेश कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, फायर ब्रिगेड बरौनी की फायर फाइटिंग टीम एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी की एम्बुलेंस टीम सहित महिला व पुलिस जवान तैनात थे।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article