मामूली विवाद में दबंगों ने की पूरे परिवार की पिटाई, गर्भवती महिला समेत 6 जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार दबंग की दबंगई देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लोहे की रॉड से पीट पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई से एक गर्भवती महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

घटना डंडारी थाना क्षेत्र के बांक गांव की है। घायल प्रेम मालाकार ने बताया है कि बगल के दबंग पड़ोसी नरेश पासवान ने मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर लोहे की रोड से पूरे परिवार को बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया है कि बच्चों का मामूली विवाद था। इस बच्चे के मामूली विवाद के कारण दबंग के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया है कि पहले से मेरा जमीन कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर कई बार विरोध भी मेरे द्वारा किया गया। लेकिन इसके बावजूद भी किसी-किसी बहाने लगाकर घर पर चढ़कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आज छोटा सा बच्चा घर के सामने शौच कर दिया और इसी से नाराज होकर उन लोगों के द्वारा घर में घुसकर पूरे परिवार को लोहे की रोड से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पिटाई में एक गर्भवती महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिलहाल घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने डंडारी थाना पुलिस को दी मौके पर डंडारी थाना की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article