खोदावंदपुर सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ताकि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच,  उचित सेवा, और परामर्श प्रदान किया जा सके। इस बात की जानकारी देते हुए खोदावंदपुर सीएचसी प्रबंधक ने बताया कि जच्चा-बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं लैब जांच की गयी। साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को फल व पौष्टिक आहार संबंधित परामर्श  दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें बेहतर परामर्श देना है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर का किया गया आयोजन 2वहीं परिवार नियोजन काउंसलर के द्वारा शिविर में आए सभी गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधित परामर्श दिया गया। मौके पर स्टाफ नर्स अनिल कुमार, नियम सुनील कुमार, एएनएम उषा कुमारी, सीमा परवीन, सीएचओ ऋचा कुमारी, लैब टेक्नीशियन शत्रुघ्न पासवान एवं मनोज कुमार उपस्थित थे। शिविर में आई महिलाओं का डाक्टर दिलीप कुमार, डाक्टर केके झा सहित अन्य डाक्टर्स ने प्रसव पूर्व जांच किया। सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी, ब्लड ग्रुप, शुगर, यूरिन एवं प्रोटीन जांच किया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article