बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डंडे से किया मारपीट, चार लोग बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा वार्ड नंबर 12 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डांटे एवं लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही पिटाई से दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डंडे से किया मारपीट, चार लोग बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2 घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा वार्ड नंबर 12 की है। घायल दंपति की पहचान कुरहा वार्ड नंबर 12 के रहने वाले विनोद यादव एवं पत्नी रूबी देवी और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के संबंध में घायल रूबी देवी ने बताया है कि घर के बगल के पड़ोसी के द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दिया जाता है और जबरन हथियार के बल पर घर नहीं बनने दिया जाता है।

बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी डंडे से किया मारपीट, चार लोग बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3उन्होंने बताया है कि वजह रात में घर में घुसकर लोहे की रॉड और लाठी डांटे से पूरे परिवार को एक तरफ से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि अपराधी किस्म का व्यक्ति है। इसके खिलाफ कोई भी लोग नहीं बोलना चाहता है। बेवजह घर में घुसकर इस कदर पिटाई किया कि सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उन्होंने बताया है कि दबंग के दर से घर भी नहीं बन पा रहे हैं और जबरन मेरे जमीन को भी कब्जा करना चाहते हैं।उन्होंने यह भी बताया है कि इससे पहले भी दो-तीन बार घर में घुसकर पूरे परिवार को पिटाई की गई है।उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण से दबंगों का मनोबल और बढ़ गया।

फिलहाल इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को लगी मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।साथ ही साथ घायल दंपति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद दंपती समेत पूरे परिवार में डर का माहौल उत्पन्न हो चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article