नालंदा: अवैध संबंध में गला दबाकर युवक की हत्या, दोस्तों पर आरोप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर लगाया है। परिजनों ने बताया कि मृतक की मझली भाभी का बिरजू यादव के छोटे भाई लालू यादव के साथ अवैध संबंध था।

नालंदा: अवैध संबंध में गला दबाकर युवक की हत्या, दोस्तों पर आरोप 2पूर्व में लालू यादव महिला को परेशान करता था और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।राकेश चौहान ने इस मामले का विरोध किया था, जिसके बाद बिरजू यादव के छोटे भाई लालू यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद दोनों के बीच तनाव जारी रहा।

नालंदा: अवैध संबंध में गला दबाकर युवक की हत्या, दोस्तों पर आरोप 3परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में बिरजू यादव लालू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश चौहान को किसी बहाने से घर से बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।रात देर तक घर न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article