बेगूसराय ट्रेन की चपेट में आने से युवक ने गंवाई अपनी दोनों पैर

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत लखमिनिथां स्टेशन के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना बलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया स्टेशन एवं 36 नंबर ढाला के बीच की है । घायल युवक की पहचान नारायणपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

मनीष कुमार ने बताया कि वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना से नारायणपुर जा रहा था, इसी क्रम में वह गेट पर बैठा हुआ था कि तभी मोबाइल चोरों ने उसके मोबाइल पर हमला कर दिया और मोबाइल बचाने के चक्कर में वह चलती ट्रेन से गिर गया जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए।

आनन फानन में वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । देखा जाए तो रेल प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दावे किए जाते हैं लेकिन आए दिन मोबाइल चोर एवं अन्य अपराधियों के द्वारा यात्रियों पर हमले किए जाते हैं जिससे कि ऐसी घटनाएं सामने आ रहे हैं । ऐसे में जरूरत है रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के लिए और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी चाहिए जिससे कि रेल यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article