परशुराम जन्मोत्सव पर जयमंगला वाहिनी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

DNB Bharat Desk

भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भगवान परशुराम को माना गया है जो सनातन धर्म के प्रतिक हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आज बेगूसराय में जयमंगला वाहिनी की तरफ से एक यात्रा निकाली गई जो प्रसिद्ध जयमंगला गढ़ से चलकर मोकामा के परशुराम मंदिर तक जाएगी।

परशुराम जन्मोत्सव पर जयमंगला वाहिनी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा 2इस यात्रा में एक तरफ जहां हजारों लोग शामिल हुए तो वहीं पारंपरिक अस्त्रों से लैस लोग भगवान परशुराम की जय जयकार करते दिखे। यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भगवान परशुराम को माना गया है जो सनातन धर्म के प्रतिक हैं।

परशुराम जन्मोत्सव पर जयमंगला वाहिनी ने निकाली भव्य शोभा यात्रा 3लोगों ने कहा कि आज एक तरफ जहां हर एक धर्म के लोग अपने अपने धर्म को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं तो वही सनातन धर्म का भी प्रचार-प्रसार हो इसलिए जयमंगला वाहिनी संकल्पित है और प्रत्येक वर्ष भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर यह यात्रा निकाली जाती है जो मोकामा परशुराम मंदिर तक जाती है। इस बीच रास्ते में जगह-जगह लोगों के द्वारा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जाता है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

Share This Article