मॉकड्रिल कर आग से बचाव की दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अन्तर्गत गुरुवार को अग्निशामक कर्मियों ने उत्क्रमित मध्यविद्यालय मेंघौल में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाकर जानकारी दी।

वही अग्निशामक कर्मियों ने मॉकड्रिल के माध्यम से बताया कि गैस सिलेंडर से लगने वाली आग व बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर किस प्रकार आग पर काबू पाया जा सकता है इस तरह आग पर काबू पा कर लोगों की जान के साथ साथ सम्पत्ति को बचाया जा सकता है। उन्होने मॉकड्रिल के माध्यम से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आग से बचने का उपाय बताने के साथ ही लोगों को खुद आग बुझाने के लिए प्रेरित किया। जिससे छात्र व ग्रामीण के समझ में आ सके।

- Sponsored Ads-

मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार , गृह रक्षक राम विनय सिंह , विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक इंद्राणी कुमारी , अवनीश कुमार वर्मा , स्थानीय ग्रामीण आदित्य नारायण सिंह , अरुण सिंह , नमो नारायण सिंह , कारी महतो समेत दर्जनों की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article