बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं – मंगल पाण्डेय

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय-26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है । आज ही के दिन हमें पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी। आज जिस संविधान को लेकर हम लोग काम करते हैं। वह संविधान हर कार्य के लिए हमें रास्ता दिखाता है। जो हमारी सामूहिक चेतना का जीवंत दस्तावेज है उक्त बातें गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह का झंडोत्तोलन करते हुए स्वास्थ्य एवं कृषि सह जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय ने कही।उन्होंने कहा कि आज मुझे झंडोत्तोलन करते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है कि मैं इस जिला का प्रभारी मंत्री भी हूं। बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं। मंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 श्री कृष्ण सिंह को यहाँ की धरती से बहुत लगाव था।

बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 2जिसके कारण इस धरती की काफी प्रगति उनके समय में हुई।मंत्री ने कहा कि यह जिला राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ-साथ न्याय के साथ विकास के मार्ग पर भी अग्रसर है। देश के प्रति समर्पण भावना से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का तीव्र गति से विकास का काम हो रहा है। हम सब का सोच है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास। इस नजरिए के साथ हम सभी लोगों को लेकर आगे लेकर काम कर रहे हैं। बिहार में युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है।

बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 3बिहार में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज बिहार चाहे टीकाकरण हो,आयुष्मान कार्ड का हो या अस्पतालों में दवाई का हो इसमें नंबर वन पर है। उन्होंने कहा बिहार का विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। बेगूसराय में सीएम की विकास यात्रा हुई थी। जिसमें उन्होंने बेगूसराय को 2000 करोड रुपए की सौगात दिए हैं। मंत्री बोले – बखरी में भी अब अनुमंडलीय अस्पतालों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। जिला वासियों के नाम संबोधन के पहले प्रभारी मंत्री ने खुली जीप पर सवार होकर डीएम, एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा दर्जनों झांकियां गांधी स्टेडियम के मैदान में निकाली गई ।

बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 4इस अवसर पर खेल- खिलाड़ियों और सास्कृतिक कार्यक्रम में जिले का नाम रोशन करने वाले बच्चों को प्रभारी मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डीएम तुषार सिंगला, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह, डीआईजी आशीष भारती, एसपी मनीष ,नगर विधायक कुंदन कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, मेयर पिंकी देवी, डिप्टी मेयर अनिता राय, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान , सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नलिनी रंजन सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ,सदर एसडीएम राजीव कुमार , पदाधिकारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालन सेवा निवृत शिक्षक राजेंद्र नारायण सिंह ने किया।

बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 5
शिवू राउत, सामाजिक कार्यकर्ता सह भाकपा नेता, चमथा 3, बछवाड़ा
बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 6
राकेश कुमार उर्फ बच्चा बाबू, मुखिया – 2, बछवाड़ा
बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 7
जगदीश राय उर्फ मुन्ना, मुखिया प्रतिनिधि सह नेता, कांग्रेस, दादूपुर, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा - 1, बछवाड़ा
संजय दास, मुखिया, चमथा – 1, बछवाड़ा
बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 8
धर्मेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, बछवाड़ा, बेगूसराय
बेगूसराय जिला को औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता हैं -  मंगल पाण्डेय 9
संजय सिंह, प्रधानाचार्य, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दादूपुर, बछवाड़ा
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
शिव प्रकाश गरीब दास, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
डॉ एल शाह, चिकित्सा पदाधिकारी सह शांति सेवा सदन, बनवारीपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर
मुन्ना सहनी, ग्राम पंचायत राज, रसलपुर, भगवानपुर
Share This Article