मंझौल में अनुमंडलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

DNB Bharat Desk

डीएनबी  भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडल में पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने गुरुवार को मंझौल अनुमंडल पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया निवर्तमान एसडीओ मुकेश कुमार ने उन्हें अपना पदभार समर्पित किया।

पुर्व एसडीओ ने वर्तमान एसडीओ श्री गुप्ता को प्रभार देते हुए स्थिति से अवगत कराते हुए स्वागत किया। मौके पर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मंझौल धर्मेंद्र कुमार सहायक निर्वाचन पदाधिकारी प्रोबेशनर सौरभ कुमार एवं अनुमंडल के कर्मचारी अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि रामबाबू चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में सब के साथ न्याय के साथ साथ क्षेत्र का विकास कार्य हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में समाज के अंतिम पायदान पर जी रहे लोगों तक उनके हक और हुकूक को पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए आम नागरिकों के साथ हमेशा खड़ा रहने की बात कही।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article